🍁🎊 शिव छंद 🎊🍁
चार चरण प्रति चरण ११ मात्राएं,
३,६,९, वीं मात्रा लघु | दो-दो चरण
सम तुकांत , आवश्यकतानुसार
गुरु को २ लघु में लिख सकते हैं||
२१२ १२१ २
राम नाम मानिए|
प्रीत रीत जानिए||
प्रेम राग बोलिए|
बंद द्वार खोलिए||
काम क्रोध छोड़िए|
भक्ति भाव जोड़िए||
नित्य ही भजूँ तुझे|
आप में रखो मुझे||
आप ही उदार हो|
सृष्टि की पुकार हो||
संग साथ गाइए|
पाणि माथ पाइए||
देव रूप है अजर|
जीव हो सही डगर||
जन्म मृत्यु का न डर|
राम नाम है अमर||
धीर वीरता भरो|
पीर दीन की हरो||
लोभ मोह भी तजूँ|
राम - राम ही भजूँ||
©️ डॉ• राहुल शुक्ल साहिल
No comments:
Post a Comment